राज्यसभा चुनाव में राजद और भाकपा ने पैसे लेकर की वोटिंग : के राजू

Ranchi : झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल और वामदल ने धोखा दिया है।उन्होंने गुरुवार को झारखंड विधानसभा परसिर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राजद और वामदल के विधायकों ने पैसा लेकर एनडीए समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में वोटिंग की है। के राजू ने कहा कि प्रणव झा को कांग्रेस के सभी 16 विधायकों का वोट मिला। इस परिणाम का सरकार की सेहत पर असर को लेकर के राजू ने कहा कि भविष्य में इस विषय को देखा जाएगा। साथ ही कहा कि सरकार में रहने को लेकर समीक्षा की जाएगी।

झामुमो का मिला पर्याप्त सहयोग : दीपिका

वहीं मौके पर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने भी कहा है कि राजद और वामदल के विधायकों के क्रॉस वोटिंग करने की आशंका है। उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश प्रभारी ने ऐसा बयान दिया, तो सही कहा होगा।

दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि कांग्रेस के सभी विधायक एकजुट थे। झामुमो का पर्याप्त सहयोग मिला। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 04 मत का वादा किया था और वह हमें मिला है। दीपिका पांडेय सिंह ने दावा किया कि झामुमो के विधायकों के द्वितीय प्राथमिकता का वोट भी कांग्रेस को मिला। दीपिका पांडेय सिंह चुनाव परिणाम का असर सरकार पर पडने के सवाल पर कहा कि यह कहना जल्दीबाजी होगी, लेकिन मंथन तो होगा। उन्होंने कहा कि सारी रिपोर्ट शीर्ष नेतृत्व को सौंपी जाएगी और इसकी समीक्षा होगी।

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने भी के राजू के बयान पर कहा कि पार्टी प्रभारी ने अपने स्त्रोत के हिसाब से बयान दिया होगा। उन्होंने कहा कि वे किसी जल्दीबाजी में कोई बात नहीं कहना चाहते। वे पहले आश्वस्त होना चाहेंगे। हालांकि उन्होंने कहा कि सरकार में शामिल रहना है कि नहीं, इसकी समीक्षा जरूर होगी।

उल्लेखनीय है कि इंडिया गठबंधन के पास स्वाभाविक रूप से 56 विधायकों का समर्थन था। झारखंड मुक्ति मोर्चा के 34, कांग्रेस के 16, राजद के 04 और वामदल के 02 विधायक थे। झामुमो ने दावा किया था कि उनके पास 61 विधायकों का समर्थन है। कांग्रेस पार्टी भी प्रणव झा की जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रही थी। हालांकि, परिणाम कांग्रेस के लिए चौंकाने वाला रहा।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!