राज्यसभा में बोले नड्डा: कांग्रेस की रैली में पीएम मोदी का हुआ अपमान, माफी मांगे सोनिया गांधी

नई दिल्ली : संसद का शीतकालीन सत्र हंगामे के साथ शुरू हुई। लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद स्पीकर ओम बिरला ने लोकसभा सांसद रहे पूर्व जनप्रतिनिधियों के निधन पर शोक संदेश पढ़े। पूर्व सांसदों के सम्मान में सांसदों ने मौन रखा। इसके बाद पीएम मोदी के कथित अपमान को लेकर लोकसभा के साथ-साथ राज्यसभा में भी जमकर हंगामा हुआ। राज्यसभा में सदन के नेता और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने सोनिया गांधी से माफी मांगने की मांग की।इसके बाद लोकसभा में केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कथित अपमान का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि साल 2014 में एक भाजपा सांसद ने विरोधियों के लिए गलत शब्द का इस्तेमाल किया था। इस पर सख्त एतराज जताते हुए प्रधानमंत्री ने भाजपा नेता को माफी मांगने के लिए कहा और भाजपा नेता ने माफी मांगी। रिजिजू ने कांग्रेस पार्टी की रैली में पीएम मोदी के कथित अपमान का जिक्र करते हुए कहा, कांग्रेस की रैली में प्रधानमंत्री मोदी के लिए कब्र खोदे जाने की बात कही गई। कांग्रेस पार्टी ने राजनीति का स्तर गिरा दिया है। पार्टी नेतृत्व को इस घटना के लिए माफी मांगनी चाहिए। रिजिजू ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस पार्टी की रैली के दौरान दिए गए भाषण का जिक्र करते हुए कहा कि पूरा पार्टी नेतृत्व कार्यक्रम में मौजूद था। उसी दौरान पीएम मोदी की कब्र खोदे जाने जैसे नारे लगाए गए। इससे अधिक शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण घटना इस देश के लिए नहीं हो सकती।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!