राधा कृष्णा ज्वेलर्स के मालिक पर फायरिंग करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

श्री बंशीधर नगर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येन्द्र नारायण सिंह ने किया घटना का उद्भेदन

Gadhwa : नगर उंटारी थाना क्षेत्र अंतर्गत 29 नवंबर 2025 को राधा कृष्णा ज्वेलर्स के मालिक को दुकान बंद कर घर लौटने के दौरान गोली मारकर घायल करने एवं लूटपाट की घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से हथियार, लूटा गया सामान और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है। घटना के बाद नगर उंटारी 30 नवम्बर 25 थाना कांड संख्या 184/2025, धारा 25(1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया था। कांड की गंभीरता को देखते हुए सत्येन्द्र नारायण सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान टीम का गठन किया गया। टीम को नीरज कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गढ़वा एवं यशोधरा, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) गढ़वा का सहयोग प्राप्त हुआ।तकनीकी एवं मानवीय सूचनाओं के विश्लेषण के आधार पर सोनू कुमार (29 वर्ष), पिता सदन राम, निवासी बस स्टैंड काली मंदिर, थाना शक्तिनगर, जिला सोनभद्र (उप्र) को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपने साथियों राजकुमार उर्फ गोलू उर्फ गज्जू (21 वर्ष), पिता राजू राम तथा रौशन कुमार (25 वर्ष), पिता विजय राम की संलिप्तता स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने अलग-अलग टीम गठित कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की सफेद अपाची मोटरसाइकिल, पिस्टल, देशी कट्टा, एक जिंदा गोली, लूटा गया बैग, चाबी का गुच्छा, घटना के समय पहने प्रदेश भाग गए थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!