रामगढ़ चेंबर की बैठक में व्यापार, सुविधा और विकास के मुद्दे पर हुई चर्चा

Ranchi : शहर के बिजुलिया स्थित चेंबर भवन के सभागार में बुधवार को रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी समिति और उप समितियों के सभापतियों की प्रथम वर्ष की 12 वीं बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता चेंबर अध्यक्ष मंजीत साहनी और संचालन मानद सचिव मनोज चतुर्वेदी उर्फ मानु ने किया।

बैठक में स्थानीय व्यापारिक समस्याओं, औद्योगिक विकास और सरकारी नीतियों के प्रभाव पर विस्तार से चर्चा हुई। अध्यक्ष ने बताया कि चेंबर लगातार व्यापारियों के हित में सक्रिय रूप से विभिन्न विभागों से बात कर रहा है।

बैठक में बस टर्मिनल और आधारभूत सुविधाएं, छावनी परिषद रामगढ़ से शहर में बने बस टर्मिनल बनाने की मांग और डोरमेट्री और कैंटीन को जल्द चालू करने पर चर्चा की गई। साथ ही बस स्टैंड के चारों ओर पेवर ब्लॉक लगाकर यात्रियों के लिए सुविधा बढाने की बात कही गई।

इसके अलावा बिजुलिया तालाब की सफाई, आसपास के जर्जर पोल और तार की मरम्मत तथा तालाब रोड की स्थिति सुधारने, आरटीओ हजारीबाग को पत्र लिखकर स्कूल बसों के परमिट जारी करने में आ रही समस्याओं को दूर करने की मांग की गई। इसके अलावा पीएनबी, सीबीआई, एसबीआई समेत रिजर्व बैंक रांची को पत्र भेजकर बाजार में सिक्कों की कमी की समस्या एवं उपायुक्त को कॉमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति में हो रही बाधाओं को दूर करने के लिए पत्र भेजा गया। साथ ही विद्युत विभाग से जर्जर पोल-तार की मरम्मत और शहर में बेहतर रोशनी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई।

बैठक में चेंबर के अध्यक्ष मंजीत साहनी ने जानकारी दी कि कुछ समस्याओं का समाधान हो चुका है, जबकि शेष मुद्दों पर संबंधित विभागों ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पूर्व अध्यक्ष आनंद अग्रवाल और प्रदीप कुमार सिंह ने रामगढ़ में राजधानी की तर्ज पर व्यापार एवं उद्योग मेला आयोजित करने का सुझाव दिया। इस प्रस्ताव पर अगली बैठक में चर्चा होगी।

बैठक में पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, आनंद अग्रवाल, पंकज प्रसाद तिवारी, झारखंड फेडरेशन ऑफ चेंबर के विनय अग्रवाल, अमरेश गणक, इंद्रपाल सिंह सैनी, सीपी संतन, राहुल जैन पाटनी, विनय कुमार सिंह, नरेंद्र सिंह, अभिजीत कुमार उर्फ बिजी सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!