
रामनवमी को लेकर लातेहार में फ़्लैग मार्च, शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील
लातेहार: रामनवमी पर्व के मद्देनज़र जिले में विधि-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने एवं आपसी सौहार्द कायम रखने के उद्देश्य से आज सदर थाना परिसर से फ़्लैग मार्च निकाला गया। यह फ़्लैग मार्च पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी अरविन्द कुमार के नेतृत्व में आयोजित किया गया।फ़्लैग मार्च में अंचलाधिकारी नंदकुमार राम, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार तिवारी, सदर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा सहित कई एएसआई, आईआरबी के जवान एवं पुलिस बल के अन्य कर्मी शामिल रहे।इस दौरान संवेदनशील क्षेत्रों (सेंसिटिव ज़ोन) को चिन्हित करते हुए सुरक्षा के मद्देनज़र आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। अधिकारियों ने आमजन से पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।फ़्लैग मार्च सदर थाना परिसर से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग होते हुए समाहरणालय गेट तक पैदल निकाला गया, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सुरक्षा बल के जवान दंगा-नियंत्रण उपकरण (रायट गियर) के साथ तैनात नजर आए।





