रामनवमी पर निकला भव्य मंगलवारी बाइक जुलूस,सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल


लातेहार:रामनवमी पर्व को लेकर लातेहार जिला मुख्यालय में मंगलवार को भव्य मंगलवारी जुलूस निकाला गया।थाना चौक स्थित महावीर मंदिर मुख्य अखाड़ा महासमिति के तत्वावधान में आयोजित इस बाइक जुलूस में सैकड़ों रामभक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।पूरे शहर में जय श्रीराम के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो गया।जुलूस निकलने से पूर्व महावीर मंदिर में पुजारी त्रिभुवन पांडे द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई गई।इसके बाद मुख्य अखाड़ा से जुलूस की शुरुआत हुई। बाइक जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए प्रखंड परिसर,बायपास चौक, रेलवे स्टेशन, माको और राजहार होते हुए पुनः मुख्य अखाड़ा महावीर मंदिर पहुंचा।जुलूस में शामिल श्रद्धालु भगवा ध्वज लहराते हुए और धार्मिक नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे।कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने जुलूस का स्वागत किया और श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई।इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह, नगर उपाध्यक्ष संतोष रंजन सहित मुख्य अखाड़ा महासमिति के महामंत्री राजन तिवारी, पंकज तिवारी, रितेश कुमार (निक्कू), प्रमोद कुमार, विशाल कुमार, उज्जवल कुमार, विवेक कुमार, गौरव दास, अश्विनी सिंह, रंजीत कुमार, सतीश कुमार, संतोष कुमार और सुरेश प्रसाद समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।यह मंगलवारी जुलूस रामनवमी के आयोजन को लेकर लोगों में उत्साह और आस्था का प्रतीक बना रहा।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!