रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने हेतु टाउन हॉल में संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित

लातेहार:रामनवमी पर्व के अवसर पर जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के द्वारा टाऊन हॉल में जिले अंतर्गत प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग की गई।इस दौरान उपायुक्त ने सभी दंडाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थलों पर सतर्कता एवं सक्रियता के साथ कार्य करें तथा किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है,जिसके लिए सभी संबंधित पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।आगे उन्होंने कहा कि रामनवमी पर्व जिलेवासियों के लिए आस्था और उल्लास का प्रतीक है, लेकिन इस दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना हम सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने सभी दंडाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने प्रतिनियुक्त स्थल पर समय से पहुंचकर पूरी जिम्मेदारी से अपनी ड्यूटी निभाएं।

सोसल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर


सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अराजकता या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार, अनुमंडल पदाधिकारी महुआडांड़, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारियों को जुलूस के पूर्व जुलूस मार्ग का निरीक्षण करते हुये संवेदनशील स्थलों को चिन्हित करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही जुलूस के आगे, पीछे एवं जगह-जगह पर विडियोग्राफी करने का निर्देश दिया गया।उन्होंने सभी दंडाधिकारियों को कहा कि प्रत्येक जुलूस के समिति के द्वारा नामित किए गये स्वयंसेवकों से मिलकर समन्वय बनाकर शांतिपूर्वक जुलूस सम्पन्न कराने में सहयोग देंगे।

जुलूस में घ्वनि मापक यंत्र साथ लेकर पहुंचेगी पुलिस

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को समय से प्रतिनियुक्त स्थलों पर पहुंच जाने का निर्देश दिया। सभी जुलूस के साथ घ्वनि मापक यंत्र साथ लेकर पुलिस चलेंगे, ताकि समिति के द्वारा तेज ध्वनि में गाना नहीं बचाया जाय। उन्होंने सभी थानों में रिजर्व पुलिस बल को हेल्मेट, बॉडी वियर इत्यादि के साथ तैयार रहने का निर्देश दिया, ताकि जरूरत के अनुसार उनका उपयोग किया जाए।पुलिस के जवानों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को रोका जा सके।संयुक्त ब्रीफिंग के दौरान सभी अधिकारियों को स्पष्ट रूप से बताया गया कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही स्थानीय प्रशासन द्वारा नागरिकों से भी सहयोग की अपील की गई, ताकि रामनवमी का यह पावन पर्व शांतिपूर्वक और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जा सके।जिला प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि किसी भी अफवाह से बचें,सोशल मीडिया पर किसी भी भ्रामक जानकारी को साझा न करें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।इस अवसर पर दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अंचलाधिकारी उपस्थित थें।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!