राष्ट्रीय स्कूली ट्रैक साइक्लिंग में झारखंड के खिलाड़ियों ने जीता दो स्वर्ण सहित तीन पदक

Ranchi : स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची की मेजबानी में आयोजित 69 वीं राष्ट्रीय स्कूली ट्रैक साइक्लिंग प्रतियोगिता का गुरुवार को खेलगांव स्थित सिद्धो-कान्होस वेलोड्रोम स्टेडियम में शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजंत्री ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत करें और भविष्य में राज्य और देश का नाम रौशन करें।

उन्होंने कहा कि पिछले छह वर्षों में झारखंड में खेल आधारभूत संरचना का तेजी से विकास हुआ है और जिला प्रशासन खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग प्रदान देता रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास ही नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण का भी सशक्त माध्यम है।

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, रांची कुमार रजत, झारखंड ओलंपिक संघ के महासचिव मधुकांत पाठक, एथलेटिक संघ के एसके पांडेय, जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र सिंह, सुरेश कुमार, शैलेंद्र पाठक, सुरजीत सिंह सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। सभी अतिथियों का स्वागत राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी सह आयोजन सचिव धीरसेन ए सोरेंग किया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!