रेड़मा काशीनगर से मिला चनेया गांव निवासी सौरभ कुमार पांडे का शव, जांच में जुटी पुलिस

Palamu : शहर थाना क्षेत्र के रेड़मा काशीनगर मुहल्ले में शुक्रवार की सुबह करीब 7:00 बजे एक 20 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान पलामू जिले के पड़वा थाना क्षेत्र के चनेया गांव निवासी विनय पांडे के पुत्र सौरभ कुमार पांडे (20) के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई और इसकी सूचना शहर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार, एसआई प्रदीप शर्मा, पुलिस जवान नंदलाल पटेल सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए।

थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिली थी कि काशीनगर मोहल्ले के एक खेत में शव पड़ा हुआ है। इसके बाद डॉग स्क्वायड की मदद से आसपास के क्षेत्रों की बारीकी से जांच की जा रही है। साथ ही विभिन्न प्रकार के सैंपल एकत्रित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जाएंगे।पुलिस के अनुसार मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ जारी है।वही घटना के बाद पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर एमएमसीएच भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार सौरभ रांची में रहता था और गुरुवार को अपनी बहन के घर काशीनगर आने के लिए निकला था। लेकिन वह वहां नहीं पहुंच सका। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है। वही इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!