
रेलवे ट्रैक से महिला का शव बरामद, आत्महत्या की आशंका
Latehar: सीआईसी सेक्शन के बरकाकाना-बरवाडीह रेलखंड में टोरी (चंदवा) रेलवे स्टेश्न में एक महिला का शव रेलवे ट्रैक से बरामद किया गया है।शव टोरी रेलवे फाटक के डाउन लाइन से पास बरामद किया गया है।
शव का सिर गर्दन से अलग हो गया है। इससे कयास लगाया जा रहा है, उसने पटरी पर सिर रख कर आत्महत्या की है।मृतका के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान पार्वती तुरी पति वीरू तुरी (अंंबाटांड़, सेरक ) के रूप में की गयी है। रेलवे ट्रैक में शव पड़े होने की सूचना मिलने पर स्थानीय व रेलवे पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गयी है।पुलिस घटना की हर बिंदु से जांच कर रही है।





