लातेहार एसपी ने किया मनिका थाना का औचक निरीक्षण,दिए सख्त निर्देश सुरक्षा व्यवस्था और जनसेवा पर जोर

लातेहार: जिले के पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने बुधवार को मनिका थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के संधारण, साफ-सफाई तथा समग्र प्रशासनिक व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में एसपी कुमार गौरव ने विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों की जांच करते हुए उनके अद्यतन रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।थाना परिसर में साफ-सफाई की स्थिति का निरीक्षण करते हुए उन्होंने स्वच्छता बनाए रखने के लिए नियमित निगरानी और जिम्मेदारी तय करने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों से बातचीत कर उनकी कार्यशैली और चुनौतियों के बारे में जानकारी ली। एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि थाना स्तर पर आने वाले आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाए ताकि लोगों का पुलिस पर विश्वास और मजबूत हो सके।निरीक्षण के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति को और सुदृढ़ करने पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने गश्ती व्यवस्था को सक्रिय रखने, अपराध नियंत्रण के लिए सतर्कता बढ़ाने तथा लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने थाना क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए स्थानीय स्तर पर सतत निगरानी रखने को कहा।

हमारी प्राथमिकता है कि हर व्यक्ति की समस्या का समय पर समाधान हो : एसपी कुमार गौरव

पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने कहा की थाना आम जनता के लिए न्याय और सुरक्षा का पहला केंद्र होता है। इसलिए यहां की कार्यप्रणाली पारदर्शी, संवेदनशील और जवाबदेह होनी चाहिए। हमारी प्राथमिकता है कि हर व्यक्ति की समस्या का समय पर समाधान हो और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ रहे। सभी पुलिसकर्मी अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करें।उन्होंने यह भी कहा कि पुलिसकर्मियों को अपने व्यवहार में सुधार लाते हुए जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करना चाहिए जिससे पुलिस और आम नागरिकों के बीच विश्वास का रिश्ता और मजबूत हो सके। निरीक्षण के दौरान एसपी ने सभी कर्मियों को अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने और उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!