
लातेहार के बानपुर सहित कई क्षेत्रों में जलापूर्ति रहेगी बाधित कल
लातेहार: शहरी जलापूर्ति योजना के अंतर्गत बानपुर बाजारटांड़ स्थित शिव मंदिर के पास अधिष्ठापित गेट वाल्व में तकनीकी खराबी आ गई है। उक्त गेट वाल्व की मरम्मती का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। संबंधित विभाग के अनुसार गेट वाल्व को पूर्ण रूप से दुरुस्त करने में लगभग एक दिन का समय लग सकता है।मरम्मती कार्य के कारण शहरी जलापूर्ति आज दिन शुक्रवार को बाधित रहेगी। इसके तहत बानपुर, करकट, माको, चटनाही, अंबाकोठी एवं मेन रोड क्षेत्र के उपभोक्ताओं को पानी की आपूर्ति नहीं हो सकेगी।विभाग द्वारा बताया गया है कि मरम्मती कार्य पूरा होते ही जलापूर्ति को पुनः सामान्य कर दिया जाएगा। नागरिकों से अपील की गई है कि वे वैकल्पिक व्यवस्था कर सहयोग करें। असुविधा के लिए विभाग ने खेद व्यक्त की है।





