
लातेहार के हेठ पोचरा में 40 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, महुआ पेड़ से लटका मिला शव
लातेहार:जिला अंतर्गत ग्राम हेठ पोचरा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 40 वर्षीय इकबाल अंसारी ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान इकबाल अंसारी, पिता नईम अंसारी के रूप में की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार की सुबह गांव के लोगों ने घर से कुछ दूरी पर स्थित एक महुआ के पेड़ से इकबाल अंसारी का शव लटकता हुआ देखा। यह खबर फैलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि आत्महत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और परिजनों से पूछताछ कर घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।




