लातेहार नगर अध्यक्ष पद के भावी उम्मीदवार सेलेस्टिन कुजूर ने खरीदा नामांकन पर्चा

Rahul Kumar @ united palamu

लातेहार: नगर अध्यक्ष पद के भावी उम्मीदवार सेलेस्टिन कुजूर ने आज नगर अध्यक्ष पद का नामांकन पर्चा खरीदा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शहर की जनता की माँग और समर्थन को देखते हुए उन्होंने चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है।सेलेस्टिन कुजूर ने कहा कि लातेहार नगर क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं, साफ-सफाई, सड़क, पेयजल सहित अन्य जनसमस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने बताया कि यदि जनता का आशीर्वाद मिला तो नगर के समग्र विकास के लिए ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।नामांकन पर्चा खरीदने के दौरान उनके समर्थक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे और सभी ने उन्हें चुनाव में आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएँ दीं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!