लातेहार में 21 मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा सरहुल महोत्सव, तैयारी पूरी

लातेहार:हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 21 मार्च 2026, शनिवार को सरना समिति-सह-पड़हा, लातेहार द्वारा प्रकृति पर्व सरहुल महोत्सव आदिवासी वासाओड़ा स्थित सरना स्थल में धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया है।कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूर्वाह्न 9:30 बजे से 10 बजे तक पड़हा भवन में पूजा एवं विनती की जाएगी।इसके बाद 10:30 बजे सरना पूजा एवं सिरनी वितरण होगा। पूर्वाह्न 11 बजे अतिथियों का स्वागत किया जाएगा, जबकि दोपहर 12:30 से 1 बजे तक सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित होंगी। अपराह्न 1 बजे से 2 बजे तक सरहुल परब आशीर्वचन कार्यक्रम होगा। इसके पश्चात 2:30 बजे से 4:30 बजे तक भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। संध्या 6 बजे से पारितोषिक वितरण कार्यक्रम आयोजित होगा।इस अवसर पर उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता मुख्य अतिथि, वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रवेश अग्रवाल विशिष्ट अतिथि एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव मुख्य संरक्षक के रूप में उपस्थित रहेंगे। साथ ही कई प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल होंगे।कार्यक्रम की तैयारी को लेकर सरना समिति के सचिव बिरसा मुंडा, प्रवेश उरांव सरना समिति सह मुखिया, पहड़ा दिवान रामलाल उरांव, परमेश्वर उरांव साधना समिति के सदस्य, सरना समिति के कोषाध्यक्ष मोती उरांव, चेरो आदिवासी भैयारी पंचायत जिला अध्यक्ष संतु सिंह चेरो, रमेश उरांव ,जितेंद्र उरांव ,कमलेश सिंह सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!