
लातेहार में राज्य स्तरीय दिशा समिति के सदस्य अवधेश सिंह चेरो का हुआ भव्य स्वागत
Rahul Kumar @ united palamu
Latehar : भारतीय जनता पार्टी एसटी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश सिंह चेरो को राज्य स्तरीय दिशा समिति, झारखंड का सदस्य मनोनीत किए जाने पर भाजपा जिला लातेहार द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज सिंह, उपाध्यक्ष राकेश दुबे, जिला मीडिया प्रभारी मुकेश पाण्डेय, नगर मंडल अध्यक्ष विवेक चंद्रवंशी, जिला कार्यसमिति सदस्य आनंद सिंह, युवा मोर्चा महामंत्री अश्वनी कुमार सिंह एवं उत्तम प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने श्री चेरो को पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उपस्थित नेताओं ने कहा कि अवधेश सिंह चेरो का राज्य स्तरीय दिशा समिति का सदस्य मनोनीत होना संगठन एवं जिले के लिए गौरव की बात है। उनके अनुभव, संगठनात्मक क्षमता तथा जनजातीय समाज के प्रति समर्पण से जिले सहित पूरे राज्य में विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी।नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री चेरो अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं प्रतिबद्धता के साथ करेंगे तथा केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।





