लातेहार में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Rahul Kumar @ united palamu

लातेहार: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत आज समाहरणालय परिसर में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता, पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव एवं उप विकास आयुक्त सैयद रियाज अहमद के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा प्रतिज्ञा एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजनों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। शपथ के माध्यम से सभी को यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करने, ओवरस्पीडिंग एवं नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने तथा दूसरों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का संकल्प दिलाया गया।उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जन-जागरूकता सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। यदि सभी नागरिक यातायात नियमों का ईमानदारी से पालन करें, तो सड़क दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है।मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल ने उपस्थित लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं यातायात नियमों के उल्लंघन के कारण होती हैं। उन्होंने बाइक चलाते समय हेलमेट एवं चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की अपील की।कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) संजीव कुमार मिश्रा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. चन्दन कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!