लातेहार में श्री शिव शनि देव मंदिर का छठा वार्षिक उत्सव 9 जनवरी से, कलश यात्रा के साथ होगा शुभारंभ

Rahul Kumar @ united palamu

लातेहार:प्राचीन शिव मंदिर परिसर लातेहार में अवस्थित श्री शिव शनि देव मंदिर के छठे वार्षिक उत्सव का कार्यक्रम नौ जनवरी को कलश यात्रा के साथ प्रारंभ होगा. इस आशय की जानकारी देते हुए मंदिर समिति के मुरली प्रसाद अग्रवाल एवं बिट्टू अग्रवाल ने बताया कि नौ जनवरी की प्रातः आठ बजे से मंदिर परिसर से कलश यात्रा निकाली जाएगी. कलश यात्रा शहर के विभिन्न मार्गोसे होते हुए औरंगा नदी तट पहुंचेगी. यहां वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच कलशों में नदी का पवित्र जल भरा जाएगा. इसके बाद कलश यात्रा मंदिर परिसर पहुंचेगी. यहां कलशों की स्थापना कर वेदी पूजन और शनिपाठ किया जाएगा. संध्या में आरती की जाएगी. जबकि 10 जनवरी को प्रातः 10:00 बजे से पूजन, अभिषेक और रुद्राभिषेक और हवन किया जाएगा. जबकि अपराह्न 12:00 बजे से भंडारा का उद्घाटन किया जाएगा. मौके पर मुख्य यजमान के रूप में पंकज पांडेय सपत्नीक भाग लेंगे. श्री शिव शनि देव मंदिर समिति ने इन सभी कार्यक्रमों में भाग लेने एवं कार्यक्रम को सफल बनाने के अपील की है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!