लातेहार में हाथी के हमले से युवक की मौत

लातेहार : जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के भैंसादोन गांव में रविवार रात जंगली हाथियों के झुंड के हमले में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बालूमाथ निवासी प्रमुख लोहरा के 19 वर्षीय पुत्र आर्यन लोहरा के रूप में हुई है।पिता प्रमुख लोहरा ने बताया कि आर्यन अपने आलू के खेत में पानी का पटवन कर रहा था। इसी दौरान चार हाथियों का एक झुंड खेत की ओर आया और अचानक आर्यन पर हमला कर दिया। हाथियों ने युवक को पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना के समय आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिससे आर्यन को बचाया नहीं जा सका। इस घटना से भैंसादोन और आसपास के गांवों में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने बताया कि इस इलाके में समय-समय पर हाथियों की आवाजाही होती रहती है।सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। रेंजर नंदकुमार महतो ने बताया कि हाथियों के झुंड से बिछड़े एक हाथी के हमले से युवक की मौत हुई है। विभाग द्वारा परिजनों को तत्काल 40 हजार रुपए का मुआवजा दिया गया है। शेष राशि कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद दी जाएगी।रेंजर महतो ने लोगों से रात में अकेले बाहर न निकलने की अपील की है। क्योंकि क्षेत्र में हाथियों का लगातार विचरण हो रहा है।उन्होंने यह भी कहा कि वन विभाग द्वारा ग्रामीणों को लगातार जागरूक किया जा रहा है, इसके बावजूद ग्रामीण सतर्क नहीं हो रहे हैं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!