लेस्लीगंज : लाखों का शराब बरामद, 2 गिरफ्तार

Palamu : रांची से बिहार के मुजफ्फरपुर शराब तस्करी की योजना को विफल करते हुए पुलिस ने दो लाख रुपये की कीमत के अंग्रेजी शराब बरामद की है। यह कार्रवाई डालटनगंज-पांकी मुख्य पथ पर लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के बसौरा स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के पास हुई। यहां बिना नंबर प्लेट के एक चार पहिया वाहन से पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की।मौके से रांची के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान रांची के मांडर थाना क्षेत्र के करगे बहेरा टोली के अरसद अंसारी (24) और अनिल कुमार साहू (30) के रूप में हुई है।

लेस्लीगंज थाना प्रभारी ने बताया कि रांची से बिहार के मुजफ्फरपुर शराब तस्करी की सूचना मिली थी। इसी क्रम में मंगलवार शाम पांच बजे जानकारी मिली कि बसौरा स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के पास एक बिना नंबर प्लेट की वैैगनार गाड़ी खड़ी थी और दो व्यक्ति उसे चालू करने में लगे हुए थे। गाड़ी में शराब भरी हुई थी।

मामले की सूचना वरीय पदाधिकारी को जानकारी देते हुए कार्रवाई की गयी। पुलिस अवर निरीक्षक विक्रम शील और जवान जयप्रकाश सिंह, सोमाय बोदरा को कार्रवाई के लिए मौके पर भेजा गया। पुलिस को देखकर दोनों सवार भागने लगे, लेकिन उन्हें जवानों के सहयोग से पकड़ा गया और उनकी पहचान की गई। गाड़ी में मिली शराब के कागजात मांगने पर नहीं दिखाया गया। ऐसे में गाड़ी सहित शराब जब्त करते हुए दोनों तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

बरामद शराब में विदेशी कंपनी की 750 एमएमल की 218 पीस बोतल और 375 एमएल की 48 पीस बोतल शराब बरामद हुई।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!