वन शक्ति मंदिर के 10 वें वार्षिकोत्सव पर भंडारा का हुआ आयोजन

विधायक प्रकाश राम ने कहा- ऐसे कार्यक्रमों से बढ़ता है सामाजिक सौहार्द

Rahul Kumar @ united palamu

लातेहार:मेसर्स मां चिंतपुर्णी इंटरप्राइजेज के द्वारा एनएच-75 पर रूद मूर्तिया गांव स्थित मां वन शक्ति मंदिर में आयोजित 10 वां वार्षिकोत्‍सव भंडारा रविवार को निर्विघ्‍न संपन्‍न हो गया।भंडारा में लातेहार व चंदवा समेंत आसपास के क्षेत्रों के हजारों लोगों ने माता का प्रसाद ग्रहण किया।भंडारा का शुभारंभ स्थानीय विधायक प्रकाश राम ने किया और प्रसाद वितरित किया।उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सामाजिक सौहार्द बढ़ता है।ऐसे आयोजनों में समाज के हर वर्ग के लोग भाग लेते है।मेसर्स मां चिंतपुर्णी इंटरप्राइजेज के सुरेंद्र प्रसाद सिंह व लक्ष्‍मी प्रसाद सपत्नीक मुख्य यजमान थे।उन्होंने बताया कि पिछले नौ वर्षों से यहां भंडारा करा रहे हैं और इस वर्ष 10 वर्ष पूरे हो गये।उन्‍होने बताया कि इसमे आसपास के क्षेत्रों के हजारों श्रद्धालु भाग लेते हैं और माता का प्रसाद ग्रहण करते हैं।उन्‍होने बताया कि इससे पहले पूजा अर्चना की गयी।नौ कन्‍याओं का पूजन करने के बाद भंडारा का शुभारंभ किया गया।मौके पर महेंद्र प्रसाद सिंह, लाल बिहारी प्रसाद, नवीन कुमार सिंह, विपिन ठाकुर, रंजीत कुमार, गौरव दास, मनीष दास, अनिल प्रसाद, मुकेश प्रसाद, राजन प्रसाद, संजय प्रसाद, सुधीर प्रसाद आदि मौजूद थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!