वार्ड 12 के पार्षद उम्मीदवार शंकर राम ने चलाया घर घर जनसंपर्क अभियान

Latehar : नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड 12 अमवाटीकर के प्रत्‍याशी शंकर राम ने घर घर जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है।शनिवार को उन्‍होने लोगों से जनसंपर्क कर उन्‍हें विजयी बनाने की अपील की।अभियान के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे और उन्होंने अपनी समस्याएं भी प्रत्याशी के सामने रखीं।शंकर राम ने कहा कि यदि वार्ड 12 की जनता उन्हें जीत दिलाती है तो वे क्षेत्र के विकास कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाएंगे।उन्होंने विशेष रूप से सड़क निर्माण, नाली निर्माण और बिजली व्यवस्था आवास पानी को सुदृढ़ करने का भरोसा दिलाया।उन्होंने कहा कि कई गलियों में सड़कें जर्जर स्थिति में हैं और जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।इन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।शंकर राम ने कहा कि उनका उद्देश्य राजनीति नहीं बल्कि सेवा है और वे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!