वार्ड पार्षद प्रत्याशी मनोरमा देवी का जनसंपर्क अभियान हुआ तेज, बल्ला छाप पर वोट देने की अपील
Palamu : हमीदगंज वार्ड संख्या 11 से पार्षद पद की प्रत्याशी मनोरमा देवी एवं युवा समाजसेवी शह भाजपा नेता नंदलाल प्रसाद उर्फ ठनठन ने गुरुवार को अपने वार्ड क्षेत्र में सैकड़ो समर्थकों के साथ व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क किया और अपने पक्ष में समर्थन मांगा.

प्रत्याशी मनोरमा देवी ने कहा कि वार्ड क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं की बहाली उनकी पहली प्राथमिकता होगी. शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, साफ-सफाई, नियमित रूप से विकास कार्यों की निगरानी तथा सभी योग्य लाभुकों को आवास सहित सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया।उन्होंने वार्ड 11 क्षेत्र को स्वच्छ व व्यवस्थित बनाने का संकल्प लिया।
मनोरमा देवी ने मतदाताओं से क्रम संख्या तीन, बल्ला छाप पर मुहर लगाकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।उनके साथ जनसंपर्क अभियान में सैकड़ो महिला और पुरुष समर्थक मौजूद थे।




