विक्की चंद्रवंशी ने की अरुणा शंकर के पक्ष में मतदान करने की अपील

Palamu : नगर निगम चुनाव को लेकर शहर में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। विभिन्न समुदायों के सामाजिक एवं सामुदायिक नेता आगामी महापौर चुनाव को लेकर मंथन कर रहे हैं कि शहर के बेहतर भविष्य के लिए किसे नेतृत्व सौंपा जाए।

अखिल भारतीय चंद्रवंशी महासभा की पलामू जिला इकाई के अध्यक्ष विक्की चंद्रवंशी ने एक वक्तव्य जारी करते हुए कहा कि कोई भी चुनाव आने वाले पाँच वर्षों की दिशा और दशा तय करता है। इसलिए मतदाताओं को सोच-समझकर अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।उन्होंने चंद्रवंशी समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे एकजुट होकर महापौर पद के प्रत्याशी अरुणा शंकर के पक्ष में अपना-अपना मत दें। उन्होंने कहा कि अरुणा शंकर के पूर्व कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को समाज के लोगों ने नजदीक से देखा है। उनके कार्यों से यह विश्वास मजबूत हुआ है कि आने वाले समय में भी वे ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ शहर के विकास के लिए कार्य करेंगी।

विक्की चंद्रवंशी ने कहा कि समाज के उज्ज्वल भविष्य और शहर के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक सदस्य को अपने मत का सही उपयोग करना चाहिए। उन्होंने बताया कि अरुणा शंकर का चुनाव चिन्ह एयर कंडीशनर (ऐसी) छाप है और मतदाताओं से इसी चिन्ह पर मुहर लगाने की अपील की।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!