विधायक आलोक चौरसिया ने राधा कृष्ण मंदिर, नाग बाबा मंदिर, पहाड़ी बाबा मंदिर, भैसाखुर मंदिर, शाहपुर किला, मलय डैम व रानीताल डैम को सदन में विकसित करने की रखी मांग

Palamu : डाल्टनगंज भंडरिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक आलोक कुमार चौरसिया ने विधानसभा में सत्र के दौरान अपने डाल्टनगंज विधानसभा क्षेत्र में पर्यटन स्थलों के विकास से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा सदन में उठाया। उन्होंने सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक धरोहरों और ऐतिहासिक महत्व से समृद्ध क्षेत्र है। जहाँ पर्यटन की अपार संभावनाएँ मौजूद हैं।

विधायक आलोक चौरसिया ने कहा कि क्षेत्र में स्थित राधा कृष्ण मंदिर, नाग बाबा मंदिर, पहाड़ी बाबा मंदिर, भैसाखुर मंदिर, शाहपुर किला, मलय डैम एवं रानीताल डैम जैसे कई ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल हैं, जो न केवल आस्था के केंद्र हैं बल्कि अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण पर्यटन की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

यदि इन स्थलों का समुचित विकास किया जाए, आवश्यक आधारभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँ और इन्हें पर्यटन के रूप में विकसित किया जाए, तो यह क्षेत्र राज्य के पर्यटन मानचित्र पर एक महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त कर सकता है।उन्होंने कहा कि इन स्थलों के विकास से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को भी गति मिलेगी।

विधायक आलोक चौरसिया ने सरकार से मांग की कि इन सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों को विशेष पैकेज के तहत शामिल कर योजनाबद्ध तरीके से विकसित कराया जाए। ताकि क्षेत्र की प्राकृतिक और सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित रखते हुए पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सके। उन्होंने कहा कि पर्यटन विकास से क्षेत्र के युवाओं को रोजगार मिलेगा और डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास का मार्ग भी प्रशस्त होगा।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!