
विशाल बीज भंडार में देहात बीज कंपनी की बैठक, किसानों और पशुपालकों को उन्नत बीजों की दी गई जानकारी
Rahul Kumar @ united palamu

Latehar : स्टेशन रोड स्थित विशाल बीज भंडार के तत्वावधान में देहात बीज कंपनी द्वारा किसानों एवं पशुपालकों के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक सह वनभोज का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र के किसानों और पशुपालकों को खेती एवं पशुपालन के लिए उत्तम गुणवत्ता वाले बीज और चारे की जानकारी देना तथा उन्हें आधुनिक कृषि पद्धतियों से अवगत कराना था।कार्यक्रम में बीज दुकान के संचालक विशाल चंद्र साहू ने कहा कि वर्तमान समय में अच्छी उपज और बेहतर आमदनी के लिए गुणवत्तापूर्ण बीज का चयन अत्यंत आवश्यक है।उन्होंने बताया कि उनकी दुकान पर खेती और पशुपालन के लिए प्रमाणित एवं उच्च गुणवत्ता वाले बीज उचित मूल्य पर उपलब्ध हैं, जिससे किसान कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं।वहीं देहात बीज कंपनी के रीजनल बिजनेस मैनेजर आशुतोष सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में उन्नत तकनीक और अच्छे बीजों के माध्यम से किसान और पशुपालक लाखों रुपये की आय कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि देहात बीज कंपनी द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे बीज उच्च गुणवत्ता के हैं, जो कम कीमत में बेहतर उत्पादन देने में सक्षम हैं और इससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।मौके पर कंपनी के ट्रायल मैनेजर अनुज विक्रम सिंह ने बीजों की विशेषताओं और उनके सही उपयोग की विस्तृत जानकारी दी। इसके अलावा असिस्टेंट मैनेजर चेतन सेठ, सेल्स ऑफिसर सनी प्रताप सिंह, मोहम्मद अरमान, सेल्स एग्जीक्यूटिव रोहित सिंह एवं एमडीओ प्रीतम कुमार ने भी किसानों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान बताए।इस बैठक में बड़ी संख्या में किसान और पशुपालक उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से राजकिशोर प्रजापति, रमेश प्रजापति, उमेश यादव, बनवारी यादव, अनुज प्रजापति, सुभाष प्रजापति, प्रमोद यादव, दिनेश प्रजापति सहित अन्य किसान शामिल हुए। सभी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की बैठकों से नई जानकारी मिलती है और खेती को और अधिक उन्नत बनाने में मदद मिलती है।





