
वेनेजुएला : राष्ट्रपति भवन के पास भीषण गोलीबारी जारी
Caracas : वेनेजुएला की राजधानी काराकस से एक और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। राष्ट्रपति की गिरफ्तारी के बाद अब राष्ट्रपति भवन और उसके आस-पास के इलाके में भारी गोलीबारी की आवाजें सुनी गई हैं। पिछले 45 मिनट से यहां गोलीबारी की आवाजें आ रही हैं। ड्रोन या हवाई जहाज की आवाजें भी सुनाई देने की खबर है। कुछ इलाकों में बिजली नहीं है। घटनास्थल के बारे में अधिकारियों की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है।
खबर अपडेट की जा रही है…..





