
वैष्णव दुर्गा मंदिर का 32 वां वार्षिकोत्सव प्रतिमा विसर्जन के साथ संपन्न
Rahul Kumar @ united palamu

लातेहार:श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर के 32 वें वार्षिकोत्सव का कार्यक्रम शनिवार को प्रतिमा विसर्जन के साथ संपन्न हो गया।मंदिर परिसर से अपराह्न तीन बजे विसर्जन जुलूस निकाली गयी।विसर्जन जुलूस मंदिर से निकल कर मुख्य पथ होते हुए भारतीय स्टेट बैक के सामने बड़ा तालाब पहुंची।यहां आरती के बाद माता की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।इससे पहले चार दिवसीय कार्यक्रम के तीसरे दिन मंदिर परिसर में भगवती जागरण का आयोजन किया गया।जागरण का उदघाटन श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर के मुख्य संरक्षक सह पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम के द्वारा माता का ज्योत प्रज्जवलित कर किया गया।जागरूण का प्रारंभ समिति के सचिव आशीष टैगोर ने भजन से किया।इसके बाद नव दुर्गा जागरण मंडली, रांची के कलाकारों ने एक से बढ़ कर एक भजन सुना कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।राज निगम ने गणेश वंदना कर अपने गायन का प्रारंभ किया।उन्होने बांगड़ भोला व पप्पू पास हो गया समेंत कई भजन गा कर लोगों झूमने पर मजबूर कर दिया।वहीं शशि सरदार ने भी कई आकर्षक भजन गाये।

चार दिवसीय धार्मिक आयोजन का समापन, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
गायिकाओं में चंचला और वीणा कौर ने भी अपने भजनों से श्रद्धालुओं को खुब झूमाया।जागरण में सोनभद्र यूपी के दिवाकर एंड मंडली के द्वारा राधा कृष्ण, शिव तांडव, हनुमान व मां दुर्गा की आकर्षक झांकियां निकाली गयी।मौके पर संरक्षक महेंद्र प्रसाद गुप्ता, अभिनंदन प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद शौंडिक, विनोद कुमार साहू, अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता (भोला), उपाध्यक्ष शशिभूषण पांडेय, कन्हाई प्रसाद अग्रवाल, बद्री प्रसाद, आशीष टैगोर, राजू रंजन सिंह, राजू प्रसाद, ओमप्रकाश, रंजीत कुमार, रविंद्र प्रजापति, उज्जवल साहू, आकाश कुमार टोनू व परितोष ठाकुर आदि मौजूद थे।32 वें वार्षिकोत्सव के मौके पर तन मन व धन से सहयोग करने के लिए श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर समिति ने नगर वासियों का आभार प्रकट किया है।समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि सामुहिक सहयोग के बिना कोई कार्य पूरा नहीं होता है।उन्होने समिति के अन्य सदस्य व कार्यकर्ताओं को भी इस सफल आयोजन पर साधुवाद दिया।





