
शहरी जलापूर्ति पाइपलाइन क्षतिग्रस्त,3–4 दिनो तक बाधित रहेगी पानी की सप्लाई
लातेहार: डुरूवा रेलवे क्रॉसिंग फाटक के पास रेलवे द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्य के दौरान लातेहार शहरी जलापूर्ति की मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। पाइपलाइन के क्षतिग्रस्त होने के कारण डुरूवा आश्रयगृह क्षेत्र में जलापूर्ति अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा, लेकिन इसे ठीक करने में लगभग 3 से 4 दिन का समय लग सकता है। इस अवधि के दौरान संबंधित क्षेत्र में पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी।संबंधित विभाग द्वारा बताया गया है कि पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य तेजी से कराया जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द पानी की सप्लाई बहाल की जा सके। विभाग ने शहरवासियों से अपील की है कि मरम्मत कार्य पूर्ण होने तक सहयोग और धैर्य बनाए रखें।विभाग ने भरोसा दिलाया है कि मरम्मत कार्य पूरा होते ही जलापूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।





