शहीद दिवस पर समाहरणालय में मौन रखकर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

Rahul Kumar @ united palamu

Latehar : भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों की स्मृति में शुक्रवार को दिनांक 30 जनवरी (शहीद दिवस) के अवसर पर समाहरणालय सभागार में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की उपस्थिति में सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा शहीदों के सम्मान में 02 (दो) मिनट का मौन धारण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने देश की स्वतंत्रता, अखंडता एवं संप्रभुता के लिए बलिदान देने वाले शहीदों के प्रति गहरी श्रद्धा एवं कृतज्ञता व्यक्त की।
उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि शहीदों का बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा तथा हमें उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।इस अवसर पर शहीदों के त्याग, बलिदान एवं राष्ट्र के प्रति उनके अद्वितीय योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।
मौके पर उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!