
शांतिपूर्ण होली को लेकर जिला प्रशासन सतर्क,अफवाहों से दूर रहें: उपायुक्त
लातेहार:होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में मनाने के उद्देश्य विस्तृत गाइडलाइन जारी किया गया है। नागरिकों से अपील की गई है कि त्योहार की खुशियों को बनाए रखते हुए कानून व्यवस्था का पालन करें और किसी भी प्रकार की अफवाह या अव्यवस्था से बचें। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने कहा होली आपसी भाईचारे और प्रेम का पर्व है। सभी लोग दिशा-निर्देशों का पालन करें। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें। प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कंट्रोल रूम से संपर्क करें।
उन्होंने अपील करते हुए कहा कि होलिका दहन केवल खुले एवं निर्धारित स्थानों पर ही किया जाए। आग बुझाने के लिए पास में पानी के ड्रम या रेत की व्यवस्था रखना अनिवार्य है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल नियंत्रण पाया जा सके। होली खेलने के दौरान ऑर्गेनिक या हर्बल रंगों के उपयोग की सलाह दी, जिससे त्वचा और स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव न पड़े।
जारी किया गया कंट्रोल रूम का नंबर, आपात स्थिति में करें संपर्क
जिला कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 06565–247981 जारी किया गया है। इसके अलावा कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 08987796308 तथा साइबर सेल के मोबाइल नंबर 6206159795 पर भी संपर्क किया जा सकता है। आपात स्थिति में नागरिक 112 पर कॉल कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी आपात परिस्थिति में उक्त कंट्रोल रूम नंबरों पर तत्काल सूचना दें, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
- सुरक्षित दहन: होलिका दहन केवल खुले और निर्धारित स्थानों पर ही करें।
- अग्निशमन व्यवस्था: आग बुझाने के लिए आस-पास पानी के ड्रम या रेत रखें।
- हर्बल रंगों का उपयोग: त्वचा की सुरक्षा के लिए ऑर्गेनिक या हर्बल रंगों का उपयोग करें।
- सहमति से खेलें: लोगों की सहमति से ही रंग लगाएं विशेषकर बुजुर्गों और बच्चों के साथ सम्मानपूर्वक खेलें।
- सफाई: रंग खेलने के बाद तुरंत नहाएं।
क्या न करें:- - सड़क जाम: बीच सड़क पर होलिका न जलाएं इससे यातायात बाधित न करें।
- ज्वलनशील पदार्थ: होलिका में ज्वलनशील पदार्थों (जैसे टायर) का उपयोग न करें।
- उत्पात और जबरदस्ती: जबरन रंग लगाना,कीचड़ डालना कपड़े फाड़ना या मुखौटा लगाकर उत्पात मचाना दंडनीय अपराध है।
- नशा: शराब पीकर गाड़ी न चलाएं पुलिस की विशेष चेकिंग रहेगी।
- जानवरों पर रंग: पालतू या आवारा जानवरों पर रंग न डालें।
- भड़काऊ सोशल मीडिया: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक संदेश या भड़काऊ पोस्ट शेयर न करें।





