शिव शिष्य संस्थापक के बेटी लवली आनंद ने संत मरियम विद्यालय के बच्चों से किया संवाद

शिक्षा के साथ संस्कार और बच्चों में गुरुत्व जागृत करना शिव शिष्यता की मकसद है : लवली आनंद

Palamu : उपनिषद में लिखा है शिव गुरु हैं। शिव को गुरु बनाओ। संत मरियम स्कूल में शनिवार की संध्या में संस्कारशाला का आयोजन किया गया। जिसका विषय था “मानव जीवन में गुरु का महत्व” इस विषय पर बच्चों से संवाद के लिए शिव शिष्य परिवार के संस्थापक हरिंद्रानंद एवं नीलम आनंद के बेटी लवली आनंद ने शिरकत की। इनके साथ अन्य गुरु भाई बहनों को भी उपस्थिति हुई।

विद्यालय के चेयरमैन अविनाश देव ने सबों को अंगवस्त्र पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। संत मरियम आवासीय विद्यालय के बच्चों से रुबरु हुईं। गुरु बहन लवली आनंद ने संबोधित किया। अपने संबोधन में इन्होंने कहा कि मानव जीवन में इंसान को गुरु के मार्गदर्शन के बिना एक कदम बढ़ना मुश्किल कार्य है। गुरु आपके अंदर सुषुप्त गुरुत्व बल को जगाता और आप विश्व विजयी प्यारा पताका को लहरा देते हैं। शिव सृष्टि के रक्षा में विषपान किया था। आप बेहतर समाज के निर्माण में अपने को आहूत करें। यही मुक्ति का मार्ग है। आप सभी गुरु के बताए रस्ते का वरण करें। समाज में फैले ढोंग, आडंबर और अंधविश्वास से दूर शिक्षा और संस्कार लें। आप संत मरियम स्कूल में पढ़ रहे हैं गर्व कीजिए, जहां जाति धर्म से ऊपर उठ कर गुरु कार्य में निष्ठा से लगे हैं। आप सभी देश के भविष्य हैं। नशा से दूर सूचिता का पालन करते आगे बढ़ेंगे। रुखसत के वक्त दीदी ने शिव शिष्य से जुड़ी बहुत सारी किताबें दी और विदा ली।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!