
श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर के 32 वें वार्षिकोत्सव के भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Rahul Kumar @ united palamu
लातेहार:श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर, लातेहार के 32 वें वार्षिकोत्सव 30 जनवरी को मंदिर परिसर में विशाल भंडारा का आयोजन किया गया।भंडारा में लातेहार समेंत आसपास के क्षेत्रों के 10 हजार से अधिक लोगों ने माता के मंदिर में बैठकर माता का प्रसाद ग्रहण किया।इससे पहले पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम पूजा अर्चना कर भंडारे का शुभारंभ किया।वैदिक मंत्रोच्चारण पुजारी त्रिभुवन पांडेय ने किया।इस अवसर पर मुख्य यजमान के रूप में संतोष कुमार (पिंटू) सप्तनीक मौजूद थे।मौके पर पूर्व मंदिर श्री राम ने कहा कि धार्मिक आयोजन से क्षेत्र में सुख व समृद्धि आती है।उन्होने कहा कि वे श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर के निर्माण काल से ही वे यहां से जुड़े हैं।आज यह मंदिर न सिर्फ लातेहार वरन आसपास के क्षेत्रों के लिए आस्था व विश्वास का प्रतीक है।उन्होने 32 वें स्थापना दिवस पर लातेहार जिला वासियों को शुभकामनायें दीं।भंडारा शुरू होने के बाद श्रद्धालुओं का तांता लग गया।मंदिर समिति के सदस्य पूरी तन्यमता से लोगों को प्रसाद ग्रहण करा रहे थे।महिला व पुरूष अलग अलग पात में बैठकर प्रसाद ग्रहण कर रहे थे।बता दें कि 32 वें वार्षिकोत्सव के तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन 30 जनवरी को भंडारा का आयोजन किया गया।मौके पर मंदिर समिति के संरक्षक महेंद्र प्रसाद गुप्ता, अभिनंदन प्रसाद, विनोद कुमार साहू, सुशील कुमार अग्रवाल, सुरेंद्र प्रसाद शौंडिक, अर्जुन दास, संजीव कुमार, बिनेश्वर प्रसाद, अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता (भोला), उपाध्यक्ष कन्हाई प्रसाद अग्रवाल, शशिभूषण पांडेय व बद्री प्रसाद, सचिव आशीष टैगोर, सह सचिव रंजीत कुमार व रविंद प्रजापति, कोषाध्यक्ष राजू रंजन सिंह आदि सक्रिय थे।





