संत शिरोमणि रविदास जयंती के अवसर पर शानदार दुगोला का महामुकाबला आगामी 14 फरवरी को
नौडीहा बाजार (पलामू) : नौडीहा बाजार प्रखंड अंतर्गत विशुनपुर पंचायत के इमलियाटांड में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ जन जागृत मंच के बैनर तले मनाई जाएगी। इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम आगामी 14 फरवरी को इमलियाटांड के खेल मैदान में होगा। मगध सम्राट व्यास सुदर्शन यादव बनाम व्यास राजमुनि झारखंडी के द्वारा शानदार दुगोला का महामुकाबला रात्रि 8 बजे से होगा। कार्यक्रम का जानकारी जन जागृति मंच का अध्यक्ष सह बसपा जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार व सचिव वीरेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष मिशिकांत कुमार एवं पूर्व मुखिया प्रत्याशी अरुण कुमार ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। जन जागृति मंच के अध्यक्ष सह बसपा जिला उपाध्यक्ष एवं सभी सम्मानित सदस्यों ने तमाम संगीत प्रेमियों से आने के लिए आग्रह किया है।





