सड़क दुर्घटना में 42 वर्षीय दुकानदार की मौत
Palamu : छतरपुर थाना क्षेत्र के खोढ़ी पिपरही गांव निवासी परमेश्वर यादव के पुत्र विजय यादव उम्र 41 वर्ष की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि विजय यादव चेगौना धाम मंदिर के पास किराना दुकान चलाते थे।शुक्रवार की शाम ऑटो पर सवार होकर वह दुकान से अपना घर जा रहे थे। इसी बीच घर के पास ऑटो से उतरने के क्रम में एक अज्ञात स्कार्पियो ने उन्हें धक्का मार दिया।

स्कार्पियो के धक्के से गिरकर विजय यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इस घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर घायल विजय यादव को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे।जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के एएसआई सुशीला टीयू, पुलिस जवान महेंद्र कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर शव का इंक्वेस्ट कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वही इस घटना के बाद पुलिस अज्ञात वाहन की खोजबीन में जुट गई है।




