सड़क दुर्घटना में 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गढ़वा की घटना
Palamu : गढवा जिले के कल्याणपुर गांव निवासी स्वर्गीय गौरी चंदन सिंह के पुत्र सुनील सिंह उम्र 55 वर्ष कि बीती रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि सुनील सिंह रविवार की रात करीब 8:30 बजे अपने एक मित्र के साथ बाइक पर सवार होकर एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में टेंपो से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें बाइक से गिरकर दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों घायलों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे।जहां इलाज के बाद भी चिकित्सकों ने उन दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।जहां इलाज के दौरान सुनील सिंह की मौत हो गई। जबकि एक अन्य घायल का इलाज मेदनीनगर शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। वही इस घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।वही घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान महेंद्र कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर शव का इंक्वेस्ट कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।





