
सतबरवा : ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर में एक मजदूर की मौत
Palamu : सतबरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत खामडीह रजडेरवा गांव के पास ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा इस घटना की जानकारी सतबरवा थाना की पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पेट्रोलिंग गस्ती में तैनात एएसआई सुखसागर सिंह अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।जहां इलाज के बाद भी दोनों घायल मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार सभी मजदूर मुंबई से काम करके अपने घर वापस लौट रहे थे। डाल्टेनगंज रेलवे स्टेशन से मोटरसाइकिल से घर जाने के क्रम में यह घटना हुई।





