समाजसेवी बच्चन देवी के ब्रह्मभोज और श्रद्धांजलि सभा में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची के हिनू की रहने वाली प्रसिद्ध समाजसेवी बच्चन देवी का निधन पिछले 2 फरवरी को हो गया था। उनका ब्रह्म भोज और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन 13 फरवरी को रांची के हिनू शिवपुरी कॉलोनी स्थित उनके आवास पर किया गया था। इस अवसर पर रांची के कई प्रसिद्ध लोग और उनके परिवारजन उपस्थित होकर बच्चन देवी के तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर शोक श्रद्धांजलि अर्पित किया और इस अवसर पर कहा कि बच्चन देवी अपने जीवन काल में अनेक परोपकारी कार्य किया। जिन्हें गिना पाना मुश्किल है। उनके उनका दिल गरीबों के लिए धड़कता था। कई सामाजिक और मानवीय, सामाजिक काम करके उन्होंने बहुत पुन्य कमाया किया है। उन्होंने अपने पीछे अपना भरा पूरा और संपन्न परिवार छोड़कर इस दुनिया से अलविदा हो गए। उन्हें न सिर्फ उनके परिवार के लोग बल्कि समाज के लोग हमेशा याद रखेंगे। उनकी कमी को कभी भी पूरा नहीं किया जा सकता है। चंद्रवंशी समाज के अग्रणी नेता दिलीप वर्मा समेत कई चंद्रवंशी समाज के नेताओं ने अपना गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक श्रद्धांजलि अर्पित किया और कहा कि उनका जीवन समाज के लिए बराबर समर्पित रहा है। स्व बच्चन देवी एक उदाहरण है। समाज के लोगों को बच्चन देवी से प्रेरणा लेना चाहिए उनके मृत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने के लिए ईश्वर से सभी लोगों ने कामना किया है। उनके पुत्र उनके इकलौते पुत्र मिथलेश कुमार उर्फ बबलू ने कहा कि उनके माता जी के शोक श्रद्धांजलि में जितने भी लोग आएं हैं उनका वे आभार व्यक्त करते हैं।





