समाजसेवी मुमताज खान ने झलखंडी मंदिर जाने वाले रास्ते का अपने निजी खर्च से कराया मरम्मत
Palamu : नवरात्रि के मौके पर तरहसी प्रखंड के झलखंडी मंदिर में जाने वाले रास्ते को पांकी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्याशी और पलामू जिले के प्रसिद्ध समाजसेवी मुमताज खान के द्वारा गुरुवार को अपने निजी खर्चे से मरम्मत कराया गया।

उन्होंने यह कार्य ट्रैक्टर और जेसीबी लगवा कर कराया। उन्होंने बताया कि मेला आयोजन समिति के सलाह पर मंदिर परिसर के अगल-बगल की जमीन को जेसीबी और ट्रैक्टर लगाकर समतल कराया गया। साथ ही सरैया की तरफ से झलखंडी मंदिर जाने के लिए पुल के दोनों तरफ रोड खराब था। इस रोड का भी मरम्मत करा दिया गया। साथ ही पुल के संपर्क पथ पर बने गड्ढे से बड़ी घटना होने की संभावना थी। इस गड्ढे को भी भरवा दिया गया।
समाजसेवी मुमताज खान ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी झलखंडी मंदिर के निकट अमानत नदी में श्रद्धालुओं द्वारा दिया जलाकर पूजा किया जाएगा। इसके लिए पिछले 20 वर्षों से मेरे द्वारा अमानत नदी में जेसीबी से खुदाई करा कर आहोर बनाया जाता है।
इस वर्ष अमानत नदी में शुद्ध और पर्याप्त पानी उपलब्ध है। इस कारण आहोर बनाने की जरूरत नहीं है। मुमताज खान ने बताया कि पांकी विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे पलामू जिला के लिए झलखंडी मंदिर दर्शनीय स्थल है। यहां रामनवमी के दिन हजारों की संख्या में पूजा करने श्रद्धालु पहुंचते हैं।
श्रद्धालुओं को यहां आने में किसी तरह के कोई दिक्कत नहीं हो। इसी को ध्यान में रखते हुए सड़कों का मरम्मत कराया गया।
मुमताज खान ने बताया कि उनके द्वारा यह कार्य पिछले कई वर्षों से किया जाता रहा है और आगे भी किया जाता रहेगा।





