
समाजसेवी व सिंगर अशोक चौधरी के पिता बच्चु चौधरी का निधन, अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़
Palamu : हुसैनाबाद के समाजसेवी व भोजपुरी सिंगर अशोक चौधरी के पूज्य पिता बच्चु चौधरी, ग्राम लंगरकोट, हुसैनाबाद का अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
परिजनों के अनुसार, स्वास्थ्य अचानक खराब होने के बाद उन्हें संभालने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके निधन से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में गहरा दुख व्याप्त है उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार देवरी कला सोन नदी के मुक्ति धाम घाट पर किया गया।

अंतिम यात्रा में गायक भोजपुरी अशोक कुमार चौधरी ,गोपाल चौधरी, उपेंद्र चौधरी,त्रिभुवन पटेल,विपिन कुमार, विक्की पटेल मध्य क्षेत्र जिला परिषद उम्मीदवार मुन्ना कुमार देव सुदेश्वर प्रसाद गुप्ता, शिवपूजन चौधरी, समाजसेवी पप्पू कुमार सिंह बीहारी चौधरी यदुनी चौधरी रामजी चौधरी, विंदा सिंह ,प्रमोद कुमार चौधरी, महेंद्र चौधरी, अजय कुमार सिंह ,रामराज चौधरी, रमेशर चौधरी, अर्जुन सिंह अरुण कुमार सिंह वसंत सिंह लखन राम कामेश्वर पासवान ,अजय कुमार शर्मा ,सूर्यमोहन शर्मा,विजय कुमार सिंह एवं अवध बिहारी सिंह राजेंद्र चक्रधरपुर में पासवान मदन चौधरी भिखारी राम तपेश्वर शर्मा मंदिर का शर्मा चौधरी कमलेश चौधरी भारत ठाकुर अरविंद कुमार शर्मा विक्रम पासवान बृजनंदन चौधरी यदुनंदन चौधरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों, शुभचिंतकों, राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। हुसैनाबाद मध्य के पूर्व जिप प्रत्याशी मिथिलेश सिंह ने अपने शोक संदेश में कहा कि बच्चु चौधरी सरल, मिलनसार एवं समाजसेवी प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।




