
सरस्वती पूजा मे रहेगा नसेड़ियों पर विशेष नजर : अमित कुमार द्विवेदी
सरस्वती पूजा मे रहेगा नसेड़ियों पर विशेष नजर : अमित कुमार द्विवेदी
नौडीहा बाजार (पलामू) : सरस्वती पूजा मे नसेड़ियों पर रहेगी नौडीहा बाजार पुलिस की पैनी नजर। साथ ही साथ पूजा के दौरान असमाजिक तत्वों पर भी विशेष नजर नौडीहा बाजार पुलिस की रहेगी। उक्त बातें नौडीहा बाजार थाना प्रभारी अमित द्विवेदी ने कही।
थाना प्रभारी अमित द्विवेदी ने कहा की पूजा के दौरान रात गस्ती और दिन गस्ती लगातार जारी रहेगी। जिससे पूजा करने वाले सभी बहनें सुरक्षित महसूस करेंगी। साथ ही साथ हर पूजा पंडाल पर नौडीहा बाजार पुलिस की पैनी नजर रहेगी। थाना प्रभारी ने कहा है कि पूजा के दौरान हाई टेंसन तार से कुछ दूरी पर पूजा पंडाल को स्थापित करें। सभी पूजा पंडाल पर यथासम्भव कैमरा की निगरानी मे रखने का प्रयास करेंगे। जुलुस के दौरान शांति ब्यवस्था कायम कर मूर्ति विषर्जन करें। ताकि अनहोनी ना हो। किसी भी समस्या पर तुरंत नौडीहा बाजार थाना से सम्पर्क करे। नौडीहा बाजार पुलिस आपके सेवा मे सदैव तत्पर है।





