सरस्वती शिशु-विद्या मंदिर हमीदगंज में वार्षिक परीक्षा परिणाम  वितरण समारोह का हुआ आयोजन

Palamu : मेदिनीनगर शहर के हमीदगंज सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार झा,आरएसएस के जिला संचालक श्याम किशोर, विद्यालय के अध्यक्ष अश्वनी मिश्रा,सचिव राजीव रंजन सिंह, प्रधानाचार्य चितरंजन सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य चितरंजन सिंह ने वार्षिक परीक्षा परिणाम का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि विद्यालय के भैया बहनों ने इस वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है जो आचार्यों की मेहनत और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।उन्होंने आगामी शैक्षणिक सत्र की कार्ययोजना पर भी प्रकाश डाला और अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों की शिक्षा में निरंतर सहयोग बनाए रखें जिससे उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार झा ने अपने संबोधन में परीक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि परीक्षा केवल अंकों का आकलन नहीं बल्कि विद्यार्थियों के ज्ञान, अनुशासन और परिश्रम का मूल्यांकन है।उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि सफलता निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास से ही प्राप्त होती है।वहीं विद्यालय के अध्यक्ष अश्वनी मिश्रा ने भैया बहनों को प्रेरित करते हुए कहा कि सफलता और असफलता जीवन का हिस्सा हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे अपने परिणाम से सीख लेकर आगे और बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लें।

इस अवसर प्रत्येक कक्षा के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। साथ ही विद्यालय में सौ प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करने वाले भैया बहनों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में काफी संख्या में अभिभावकों की उपस्थिति रही।मौके पर स्कूल के शिक्षक-शिक्षिका सुशीला,राजीव,अजित,चंदन कुमार,काजल मंडल,अंजनी,रिशिकेश,परमीद भुवला,वेद प्रकाश,हिमांशु कुमार,उपेंद्र पाठक,रंजना कुमारी,रितेश कुमार,आराधना, वंदना कुमारी मौजूद थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!