सांसद वीडी राम ने चियांकी हवाई अड्डा के शीघ्र संचालन का मामला सदन में उठाया

Palamu : लोकसभा में शून्य काल के दौरान पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम ने केन्द्र सरकार का ध्यान क्षेत्रीय संपर्क योजना-उड़ान के अंतर्गत पलामू संसदीय क्षेत्र के मेदिनीनगर चियांकी हवाई अड्डा के शीघ्र संचालन से संबंधित अति महत्वपूर्ण मामले को उठाया।

सांसद श्री राम ने कहा कि उक्त योजना के माध्यम से देश के दूरस्थ एवं अविकसित क्षेत्रों को हवाई संपर्क प्रदान करने तथा संतुलित क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मेदिनीनगर चियांकी हवाई अड्डे (पलामू) का संचालन प्रारंभ होना अत्यंत आवश्यक है। इससे क्षेत्र की हवाई संपर्क सुविधा बेहतर होगी तथा स्थानीय स्तर पर आर्थिक, सामाजिक और पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि इस संबंध में आगे की प्रक्रिया को बढ़ाने के लिए राज्य सरकार द्वारा एक विशेष प्रमाणन/प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाना आवश्यक है, जो अभी तक प्रस्तुत नहीं किया गया है। जिसके कारण उक्त हवाई अड्डे से विमान परिचालन हेतु अग्रतर कार्रवाई नहीं हो पा रही है।

सांसद ने कहा कि आपके माध्यम से नागरिक उड्डयन मंत्रालय, भारत सरकार से अनुरोध करता हूं कि कृपया यह स्पष्ट किया जाय कि राज्य सरकार से किस प्रकार का प्रस्ताव या प्रमाणन अपेक्षित है तथा उसमें कौन-कौन से विवरण आवश्यक हैं। यदि संभव हो तो संबंधित पत्र या निदेश की प्रति भी उपलब्ध करायी जाय, ताकि राज्य सरकार और संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर उस प्रस्ताव को शीघ्र प्रस्तुत कराया जा सके। इस आशय की जानकारी सांसद के निजी सचिव अलख दुबे ने दी।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!