सांसद वीडी राम ने डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर धनबाद-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस-साप्ताहिक को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
PALAMU : पलामू संसदीय क्षेत्र की जनता के लिए बहुप्रतीक्षित (धनबाद-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस-साप्ताहिक) ट्रेन संख्या 13379/13380 के नियमित परिचालन हेतु मंगलवार की सुबह डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद वीडी राम ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस ट्रेन के नियमित परिचालन के लिए लंबे समय से जनता के द्वारा मांग की जा रही थी। अब यहां के लोगों को मुंबई के लिए सीधी ट्रेन सेवा प्राप्त होगा और यात्रा सुगम होगा।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री अमित तिवारी, वरिष्ठ नेता श्री प्रेम कुमार सिंह, श्री विभाकर नारायण पांडेय, श्री विपिन बिहारी सिंह, श्री दुर्गा जौहरी, श्री नरेन्द्र कुमार पाण्डेय, श्री विजयानंद पाठक, श्री उदय शुक्ला, जिला सांसद प्रतिनिधि श्री विजय ओझा, श्री कृष्णा प्रसाद अग्रवाल, श्री विजय कुशवाहा, श्री जय दुबे, श्री आनन्द सिंह, श्री राघवेन्द्र तिवारी, श्री शिशिर शुक्ला, जिला मंत्री श्री सोमेश सिंह, मेदिनीनगर नगर मंडल अध्यक्ष श्री श्रवण गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि श्री अविनाश कुमार सिन्हा, श्री भोला पाण्डेय, श्री सुनील पांडेय, श्री संजय गुप्ता सहित रेलवे पदाधिकारीगण एवं भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित थे।



