
सांसद वीडी राम व भाजपा नेताओं ने स्वाभिमान सोमनाथ पर्व के तहत विभिन्न शिवालयों में की पूजा अर्चना
सांसद ने किया सुदना स्थित शिव शक्ति धाम मंदिर मे ओमकार मन्त्र का जाप
Palamu : पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने “स्वाभिमान सोमनाथ पर्व- 2026” के तहत आज पलामू संसदीय क्षेत्र अंतर्गत मेदनीनगर के सुदना स्थित शिव शक्ति धाम मंदिर में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के संग पूजा अर्चना करते हुए ओमकार मंत्र का जाप किया. मौके पर सांसद विष्णु दयाल राम ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन सोमनाथ मंदिर की अखंडता को अडिग रखने के लिए प्रार्थना,और संकल्प का यह कार्यक्रम पूरे देश भर के अधिकतर शिवालयों में जन सहभागिता के साथ मनाया जा रहा है। इसके पश्चात 11 जनवरी को प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सोमनाथ मंदिर में सहस्त्र संकल्प यात्रा का आयोजन होगा और वर्ष भर मनाए जाने वाले सोमनाथ स्वाभिमान पर्व की घोषणा होगी। उन्होंने कहा कि जनवरी 1026 में गजनी के महमूद ने सोमनाथ मंदिर पर आक्रमण कर मंदिर को ध्वस्त कर दिया था। वर्ष 2026 में इस आस्था और सभ्यता के महान प्रतीक पर किए गए बर्बर आक्रमण के 1000 वर्ष पूरे हो रहे हैं। सोमनाथ की इसी 1000 वर्ष की सहनशीलता पुनुरुत्थान और निरंतरता को रेखांकित करने के लिए इस वर्ष को हम सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के रूप में मना रहे हैं। कहा कि 1000 वर्ष के उतार-चढ़ाव के बावजूद यह मंदिर आज भी अपनी भव्यता और गौरव के साथ खड़ा है। यह सोमनाथ को उसके वैभव में पुनः स्थापित करने के निरंतर एवं सामूहिक प्रयासों का प्रतीक है। मंदिर निर्माण के 75 वर्ष भी 2026 में पूरे हो रहे हैं। 11 मई 1951 को, तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की उपस्थिति में, पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खोला गया था।
बताया कि 1026 का आक्रमण तीन दिन 8, 9 और 10 जनवरी तक चलता रहा। इस हृदयविदारक आघात को याद करते हुए और सोमनाथ की अखंडता को नमन करते हुए ऐसा तय किया गया है कि 10 जनवरी को देश के सभी शिवालयों में ॐकार मंत्र का जाप किया जाएगा। उन्होंने सभी को इस जन अभियान से जुड़ने और इन तीन दिनों में अपने पास के शिवालयों में मंत्र जप और सोमनाथ मंदिर की अखंडता को अडिग रखने के लिए प्रार्थनासभा और संकल्पसभा मे भाग लेने के लिए अनुरोध किया। इस पावन अवसर पर पंडित प्रवीण चंद्र मिश्र ने विधि विधान से भगवान शिव के पूजन-अर्चन एवं ओमकार आरती का अनुष्ठान कराया.

मौके पर ये थे उपस्थित

मौके पर भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अमित तिवारी, वरिष्ठ नेता विजयानंद पाठक, परशुराम ओझा, अविनाश वर्मा, शिव कुमार मिश्रा, विजय ओझा, ईश्वरी पांडेय, मंडल अध्यक्ष सुनील तिवारी, नगर मंडल अध्यक्ष श्री श्रवन गुप्ता, श्री भोला पांडेय, अविनाश कुमार सिन्हा,विजय कुशवाहा,मंदिर के संरक्षक जयप्रकाश सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, सुनील तिवारी नन्दलाल प्रसाद, संजय कुमार, छोटन सिंह, नवीन पाण्डेय, दूदून दुबे, सुभक तिवारी, बाल्मीकि तिवारी,दीपक सिन्हा, संतोष तिवारी, रौशन गुप्ता,अलख दुबे,रमेश गुप्ता, कौशल झा, आशीष वर्मा सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्तागण उपस्थित थे।




