
सावित्री बाई फूले की जयंती पर समाज की जगाने के लिए लिया संकल्प
Palamu : बहुजन समाज पार्टी के संयोजक सह समाजसेवी हरिशंकर कुमार जाटव एवं समाज के अग्रणी युवक सुशील कुमार ने शिक्षा के जनक एवं प्रथम शिक्षिका माता सावित्री बाई फूले के 195 वीं जयंती बड़े धूमधाम से अपने आवास पर मनाया। वहीं उन्होंने घोषणा किया कि आगामी 20 मार्च को हर घर में भारतीय संविधान वितरण करने की निर्णय लिया। उन्होंने पत्रकार से मुखातिब होकर कहा कि माता सावित्री बाई फूले के बताया हुए मार्ग पर चलने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि नारी के शिक्षा जागने में महत्वपूर्ण भूमिका रहा है। इस मौके पर रामजी राम, बासुदेव राम शिक्षक, विनोद कुमार राव, प्रमोद कुमार सहित अन्य लोगों मौजूद थे।





