सेवानिवृत प्रधानाध्यापक रामचंद्र राम को दी गई विदाई
नौडीहा बाजार (पलामू) : नौडीहा बाजार प्रखंड के राजकीय स्तरोन्नत उच्च विद्यालय विशुनपुर के सेवा निवृत प्रधानाध्यापक रामचंद्र राम को गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर भव्य तरीके से बिदाई समारोह का आयोजित की गई थी। बिदाई समारोह में प्रखंड प्रमुख रेशम कुमारी,प्रखंड संसाधन सेवी,पंचायत के मुखिया जितेंद्र कुमार भारती,विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक गोविंद कुमार, सेवा निवृत प्रधानाध्यापक नागेंद्र कुमार, शिक्षक कृष्णा कुमार , रामवि चोरड़ंडा के प्रधानाध्यापक रामगोविन्द राम ,पंचायत समिति सदस्य विजय कुमार सिंह, भाजपा युवा प्रखंड अध्यक्ष रौशन कुमार सिंह समेत बीआरपी ,सीआरपी कई दर्जनों विद्यालय के शिक्षक ने अंग वस्त्र अन्य समाग्री के साथ माला देकर सम्मानित की गई। इनकी विदाई समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया । सेवा निवृत प्रधानाध्यापक रामचंद्र राम के बारे में विदाई गीत प्रस्तुत करते हुए उनकी निष्ठा पूर्वक से विद्यालय में सेवा दिए है उनकी विचार को संगीत के माध्यम से गायक धर्मेंद्र कुमार ने बताया। कार्यक्रम के संबोधन करते हुए प्रखंड प्रमुख रेशम कुमारी ने कहा कि सरकारी सेवा में सेवा निवृत होना निश्चित होता है। उन्होंने वर्ष 1987 में योगदान इसी विद्यालय में किए और सेवा निवृत भी इसी विद्यालय से हुए ।यह सौभाग्य की बात है । राजकीय स्तरोन्नत उच्च विद्यालय विशुनपुर में करीब 36 वर्ष सेवा दिए है। मौके पर उपस्थित मंचासीन मुख्य अतिथि के अलावा सभी सम्मानित लोग ,पत्रकार साथी को विद्यालय परिवार के ओर से शॉल एवं माला देकर सम्मानित किया गया। मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक जय गोविंद कुमार, शिक्षक राम शरण सिंह,लालदेव सिंह, उप मुखिया प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बिरेंद्र कुमार सिंह, शिक्षक रामलाल राम समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।





