सेवानिवृत शिक्षक-शिक्षिकाओं का विदाई-सह-सम्मान समारोह आयोजित

Rahul Kumar @ united palamu

Latehar : कार्यालय जिला शिक्षा अधीक्षक, लातेहार के अधीन कार्यरत 31 जनवरी 2026 को सेवानिवृत हुए कुल 18 (अठारह) शिक्षक-शिक्षिकाओं के सम्मान में विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।समारोह में उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर सभी सेवानिवृत शिक्षक-शिक्षिकाओं को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उन्हें सेवानिवृति पावना का भुगतान भी किया गया।उप विकास आयुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि सेवानिवृत शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपने सेवाकाल के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने सभी को सफल एवं अनुकरणीय कार्यावधि पूर्ण करने पर बधाई देते हुए उनके स्वस्थ, सक्रिय एवं सुखद सेवानिवृत जीवन की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने भी सेवानिवृत शिक्षकों के योगदान की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!