हनुमान जन्‍मोत्‍सव पर सुंदरकांड व हनुमान चालीसा का पाठ

लातेहार:दो अप्रैल को हनुमान जन्‍मोत्‍सव के अवसर पर शहर के थाना चौक स्थित मनोकामना सिद्धि महावीर मंदिर में सुंदरकांड व हनुमान चालिसा का सामुहिक पाठ किया गया. मंदिर के पुजारी त्रिभुवन पांडय के सानिध्‍य में आयोजन को संपन्‍न किया गया. मौके पर संबोधित करते हुए श्री पांडेय ने कहा कि हनुमान जन्‍मोत्‍सव चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि को मनायी जाती है. उन्‍होने कहा कि यह पावन अवसर माता अंजनी और केसरी नंदन के पुत्र हनुमान जी के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है, जो शक्ति, साहस और राम भक्ति के प्रतीक हैं. इस दिन हनुमान जी को सिंदूर और चमेली के तेल का चोला चढ़ाया जाता है और भक्त सुख-समृद्धि के लिए सुंदरकांड का पाठ करते हैं. संकटों से मुक्ति पाने के लिए इस दिन विशेष पूजा, दान-पुण्य और हनुमान जी को भोग लगाने की परंपरा है।हनुमान जी को कलयुग में जागृत देव और रुद्रावतार माना जाता है. हनुमान जन्मोत्सव के दिन मंदिरों में विशेष श्रृंगार और हवन का आयोजन किया जाता है. इससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और निर्भयता आती है. मौके पर आरती कर महाप्रसाद का वितरण किया गया. इस अवसर पर बड़ी संख्‍या में श्रद्धालु मौजूद थे.

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!