हाइवा के धक्के से 55 वर्षीय व्यक्ति घायल, हालत गंभीर

Palamu : रेहला थाना क्षेत्र के शंखा गांव निवासी बलिराम दुबे उम्र 55 वर्ष सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि बलिराम दुबे शनिवार की शाम अपने घर से 200 मीटर की दूरी सड़क पर टहल रहे थे।इसी बीच हाइवा वाहन ने पीछे से उन्हें धक्का मार दिया।हाइवा वाहन के धक्के से सड़क पर गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा इस घटना की जानकारी परिजनों को दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर घायल बलिराम दुबे को इलाज के लिए बिश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।जहां इलाज के बाद भी चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के बाद भी उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!